भागलपुर, फरवरी 5 -- बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सूफी संत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय का सात दिवसीय सलाना उर्स गुरुवार की देर रात से विधिवत शुरू हो जाएगा। परंपरा के अनुसार रात 12 बजकर पांच मिनट पर बिहपुर के कायस्थ समाज के स्वर्गीय लालबिहारी मजूमदार के वंशज पूरे परिवार के साथ मजार पर पहुंचकर पहली चादरपोशी करेंगे। इसके बाद सरकारी चादरपोशी होते ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे दोनों संप्रदायों के जायरीनों द्वारा चादरपोशी, नियाज, फातिहा और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम और एसपी प्रेरणा कुमार स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.