लखनऊ, जून 19 -- 21 जून रविवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को रोडवेज बस और ई सिटी बसों के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट 19 जून की रात बारह बजे से 21 जून की रात बारह बजे तक लागू रहेगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस कंडक्टर को देंगे। तभी परीक्षार्थियों को हॉफ किराये का टिकट जारी होगा। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों को सिटी बस में भी मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट यह भी पढ़ें- नीट के अभ्यर्थी दो दिन बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे यह भी पढ़ें- नीट परीक्षार्थियों को निशुल्क बस सेवा रहेगी उपलब्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...