प्रयागराज, जनवरी 16 -- माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सर्वाधिक स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मौनी अमावस्या के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रयागराज की सीमा पर शनिवार की रात 12 बजे से भारी व हल्के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लग जाएगी। समूचे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 19 जनवरी की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन के अनुसार, 17 जनवरी की रात 12 बजे से 19 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रशासनिक व चिकित्सकीय वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में पूरा माघ मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा। साथ ही अक्षयवट दर्शन भी बंद रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों और पैदल मार्गों का उपयोग व यातायात नियमों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.