हमीरपुर, मई 2 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग पर बना रेलवे का गेट संख्या 31 मरम्मत के चलते तीन मई की रात नौ बजे से चार मई की शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इसकी सूचना उत्तर मध्य रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर पथवे ने डीएम को पत्र भेजकर दी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पथवे उपेंद्र कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि रेलवे की ट्रैक सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर बांदा मार्ग पर बने गेट संख्या 31 को तीन मई की रात नौ बजे से चार मई की शाम चार बजे तक मरम्मत के चलते बंद रखा जाएगा। वाहनों के आवागमन के लिए विकल्प के रूप में चंद्रपुरवा गेट के समीप गेट संख्या 29 तथा देवगांव के समीप गेट संख्या 37 खुला रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...