नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल, संवाददाता। आसमान में बुधवार रात से गुरुवार तड़के तक पर्सीड उल्कापात का शानदार नजारा देखने को मिल सकता है। 12-13 अगस्त की रात पर्सीड उल्कापात अपने चरम पर रहेगा। अमावस्या होने के कारण इस दौरान चंद्रमा की रोशनी भी नहीं होगी, जिससे साफ आसमान में उल्काओं को देखना आसान रहेगा। हालांकि मानसून के कारण बादल इस खगोलीय घटना के अवलोकन में बाधा डाल सकते हैं।एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि पर्सीड उल्कापात जुलाई के मध्य से अगस्त के अंत तक सक्रिय रहता है, लेकिन अगस्त के मध्य में इसकी गतिविधि सबसे अधिक होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्सीड उल्कापात स्विफ्ट-टटल धूमकेतु से निकले धूल और छोटे कणों के कारण होता है। यह भी पढ़ें- कल सूर्य ग्रहण भी और टूटते तारे का नजारा भी, जान लें भारत में ग्रहण का समय ...