अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के 19 मार्च को अयोध्या आगमन के मद्देनजर 18 घंटे का रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा और जिले की सीमा से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। डायवर्जन प्लान को लागू कराने के लिए गोरखपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बस्ती व संतकबीर नगर की पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिहाज से जिले की 18 मार्च को रात्रि 11 बजे से 19 मार्च शाम पांच बजे या कार्यक्रम समाप्ति तक अयोध्या की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। भारी वाहनों के दायरे में मालवाहक (ट्रक, डीसीएम, टैक्टर ) शामिल होंगे। पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक सुल...