आज रांची समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, चेतावनी
रांची, जुलाई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होगी। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तेज हवा चलेगी। उत्तर-पश्चिमी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार के अलावा मध्य झारखंड हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी, लोहरदगा व रांची में भारी बारिश हो सकती है। 29 से 31 जुलाई तक भी चेतावनी जारी की गई। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर, अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.