रांची, मार्च 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में बुधवार को बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना में एलटी लाइन में नंगे तार को बदलकर केबल तार में तब्दील किया जाएगा। 11 केवी में डाली काटने का कार्य होगा। इससे सिंह मोड़, विकास नगर, प्रेम नगर, चोरिया टोली, हनुमान नगर में सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डोरंडा अवर प्रमंडल में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पोल लगाने का कार्य होगा। इससे शुक्ला कॉलोनी व आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर से सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक संत अन्ना गली में बिजली बंद रहेगी। डोरंडा डिविजन में सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे आनंतपुर, निवारणपुर का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ...