सासाराम, अप्रैल 11 -- बिक्रमगंज। विद्युत आपूर्ति प्रणाली के सुदृढ़ीकरण व बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से 11 केवी तकिया फीडर में आवश्यक लाइन स्ट्रिंगिंग कार्य प्रस्तावित है। इसके निष्पादन के लिए 12 अप्रैल को संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सासाराम (शहरी) रंजन कुमार ने बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक 11 केवी तकिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि इस अवधि के दौरान आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें तथा सहयोग प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.