हरदोई, सितम्बर 10 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहने की संभावना है। दावा है कि जिले की सरकारी बैंकों की 162 तथा ग्रामीण बैंक की 68 शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी। बैंक अधिकारी-कर्मचारियों के साथ शाखा प्रबंधकों के भी हड़ताल में शामिल होने के कारण अधिकांश शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। बैंक यूनियन के नेता राकेश पांडेय के अनुसार बैंक यूनियनों की हड़ताल टालने के लिए सरकार की ओर से अंतिम समय तक प्रयास किए गए। 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन का हवाला देते हुए भी यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई, लेकिन मांगों पर ठोस समाधान नहीं होने के कारण यूएफबीयू ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। ...