रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। मां अटरिया देवी का प्रसिद्ध डोला गुरुवार सुबह 11 बजे रम्पुरा से जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर के लिए रवाना होगा। डोले के प्रस्थान के साथ ही अटरिया मेले का शुभारंभ भी हो जाएगा। श्री अटरिया देवी वैष्णो धर्म सभा (रजि.) की अध्यक्ष व महंत पुष्पा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि रम्पुरा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां का डोला गाजे-बाजे और श्रद्धालुओं की भक्ति के बीच जगतपुरा के लिए प्रस्थान करेगा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों के साथ डोले को लेकर चलेंगे। मंदिर के उपाध्यक्ष पंकज गौड़ ने बताया कि डोला रम्पुरा से शुरू होकर इंदिरा चौक, गांधी पार्क, बस स्टैंड, हल्द्वानी मार्ग स्थित अटरिया मोड़, पुलिस लाइन और शक्ति विहार कॉलोनी होते हुए अटरिया माता मंदिर पहुंचेगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां...