रांची, अगस्त 12 -- रांची। एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के अनुसार, गुरुवार को सफर महीने की 29 तारीख होने के कारण रबीउल अव्वल का चांद नजर आने की संभावना है। इसी महीने में ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। लोगों से गुरुवार शाम चांद देखने की अपील की है। साथ ही, चांद का दीदार होने पर इसकी जानकारी एदारा-ए-शरिया के उलेमाओं तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...