झांसी, नवम्बर 21 -- झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की सहेली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती शनिवार को धूम से मनाई जाएगी। वीरांगना झलकारी बाई प्रतिभा प्रोत्साहन फाउंडेशन, जिला एकीकरण समिति एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के के बैनर तले कार्यक्रम होंगे। वहीं वीरांगना झलकारी बाई मिनी मैराथन पुरुष वर्ग एवं रन फार वीरांगना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरवासी दौड़ेंगे। फाउंडेशन के संयोजक अनूप कुमार वर्मा, आयोजन सचिव हरविंद कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम झलकारी बाई प्रतिमा स्थल पर दीपांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थल दीपों से जगमगाहट से दमक उठा। शनिवार को रन फॉर वीरांगना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मिनी मैराथन एवं रन फार वीरांगना का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम द्वारा प्रात: 6 बजे झलकारी बाई पार्क किला रोड से किया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.