नई दिल्ली, जून 14 -- शेखर सुमन इन दिनों अपने यूट्यूब के शो शेखर टुनाइट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में इस शो पर मनोज बाजपाई पहुंचे थे। इस दौरान दो बिहारियों के बीच की बातचीत के कई वीडियो वायरल हुए। लेकिन अब एक नया क्लिप सामने आया है। इस क्लिप में मनोज बाजपाई भोजपुरी में अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार का फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस डायलॉग की अपने भोजपुरी में कल्पना भी नहीं की होगी। मनोज बाजपाई से ये डायलॉग सुन खुद शेखर सुमन भी हैरान हो गए।दो बिहारियों के बीच की मस्ती अपने चैट शो में शेखर सुमन गेस्ट मनोज बाजपाई के सामने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म दीवार का डायलॉग बोलते हैं। शिव मंदिर के सीन वाला वो डायलॉग है जब अमिताभ बच्चन का किरदार अपनी मां की जिंदगी के लिए भगवान के आगे भीख मांगता है। इस डायलॉग को शेखर सु...