प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में आज 2,43,492 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटर उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली की परीक्षा 3437 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। इसमें हाईस्कूल के 51097 और इंटर के 19385 कुल 70482 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोपहर दो से 5:15 बजे की दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा 5454 केंद्रों पर होगी जिसमें कुल 173010 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.