विकासनगर, मई 14 -- सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ उत्तराखंड की शाखा निर्माणाधीन लखवाड ब्यासी जलविद्युत परियोजना द्वारा मांगों को लेकर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज श्रमिक सीटू के बैनर तले डाकपत्थर में यूजेवीएनएल कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान प्रांतीय सचिव सीटू लेखराज ने कहा कि यूजेवीएनएल के अधिकारीयों ने संविदाकार कंपनी एल एंड टी कंपनी को मजदूरों की लूट की खुली छूट दे रखी है। कहा कि आठ अप्रैल को यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एके सिंह से मुलाकात कर उन्हें श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। किंतु एक महा बाद भी उन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया और नहीं वार्ता की गई。

हड़ताल का कारण इसलिए आज डाकपत्थर में यूजेवीएनएल के कार्यालय को घेरेंगे और मांग करेंगे की हड़ताली ...