नई दिल्ली, अगस्त 8 -- हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में पूर्णिमा पड़ती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस समय सावन मास चल रहा है। सावन मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। सावन मास की पूर्णिमा सावन का अंतिम दिन भी होता है। इसी दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार भी मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन पूर्णिमा व्रत कब रखें पूर्णिमा का व्रत एक दिन पहले 8 अगस्त को रखा जाएगा। पूर्णिमा व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रोदय के समय पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को व्यापत रहेगी, जिस वजह से सावन पूर्णिमा का व्रत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.