बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। शहदाना विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले फीडर शास्त्री मार्केट, मठ की चौकी, बजरिया फीडर पर बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन से लग रही पेड़ की टहनियों की छटाई का कार्य सोमवार को प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक प्रस्तावित कार्यों के लिए सोमवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक शटडाउन लेकर कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र नरकुलागंज, गंगापुर, आलमगिरिगंज, मजदूरों का अड्डा, गंगापुर, कुतुबशाह की जारत, रोहली टोला वैद्य जी की दुकान आदि जगहों की बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.