प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को माघ मेला क्षेत्र छोड़ सकते हैं। उनके शिविर से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है। शंकराचार्य मेला छोड़ने से पहले पत्रकारों से बातचीत करेंगे। मौनी अमावस्या के अवसर पर पहिया लगी पालकी में स्नान के लिए जाते वक्त रोकने से शंकराचार्य नाराज चल रहे हैं। पुलिस ने न सिर्फ उन्हें स्नान से रोका, बल्कि पुलिस ने उन्हें शिविर के बाहर छोड़ दिया था। तभी से शंकराचार्य नाराज चल रहे थे। बीती 18 जनवरी से वो लगातार शिविर के बाहर ही रहे। साथ ही यह भी ऐलान किया था कि वो माघ मेला पूरा होने तक यहीं रहेंगे। एक ही दिन बाद उनके यहां से मेला छोड़ने की बात सामने आई। उनके मीडिया प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शंकराचार्य बुधवार को मेला क्षेत्र छोड़ देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.