मेरठ, मई 2 -- आम आदमी पार्टी के नेता आज मेरठ में जिमखाना मैदान के सामने अपार चैंबर में जुटेंगे। मेरठ से गाजियाबाद तक निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी सोमेंद्र ढाका एडवोकेट आएंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि बैठक में की पदयात्रा की तिथि को लेकर भी निर्णय किया जाएगा। पदयात्रा राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इधर, सहारनपुर से शुक्रवार को कांग्रेस की शुरू हुई किसान-नौजवान बचाओ यात्रा का आगाज किया था। इसका समापन 13 मई को दिल्ली में होगा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की किसान-नौजवान बचाओ यात्रा छह मई को मेरठ पहुंची। जिसका स्वागत किया जाएगा और कांग्रेसी इसमें शामिल होंगे। आ...