आज मेन रोड में दोपहर एक से शाम 5 बजे तक वाहनों पर बैन
रांची, जून 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में मुहर्रम के जुलूस को लेकर 26 और 27 जून को शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को मेन रोड में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 26 जून को शिया समुदाय की ओर से मातमी जुलूस निकाला जाएगा। इसे देखते हुए दोपहर के एक बजे से शाम पांच बजे तक अलबर्ट एक्का चौक से रतन टॉकिज तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। वहीं, 27 जून को दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इससे सम्बन्धित आदेश यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने जारी कर दिया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुहर्रम के जुलूस को लेकर यात्री वाहनों के निर्धारित रूट को डायवर्ट भी किया गया है। हालांकि आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवाओं के परिच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.