कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। इंडिगो में क्रू की कमी और चेकइन सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों का असर कानपुर एयरपोर्ट पर भी पड़ा। इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइटें निरस्त रहीं। शनिवार को हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें निरस्त रहेंगी। शुक्रवार और शनिवार को लगातार फ्लाइटें निरस्त होने की वजह से 2312 यात्रियों ने अपना रिफंड लिया। शुक्रवार को रिफंड काउंटर पर लंबी लाइन लगने से यात्रियों को समय लगा तो यात्रियों ने वहीं पर विरोध जताया। यात्रियों का आरोप था कि टिकट तो दो मिनट में तत्काल बना देते हैं क्योंकि पैसा लेना होता है और जब वापसी की बारी आती है तो कहते हैं कि इंतजार करो। इंडिगो के चेक इन सिस्टम में दिक्कत पिछले चार दिनों से चली आ रही है। गुरुवार तक तो फ्लाइटें लेट हो रही थी पर शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.