मुंगेर, जून 6 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सह निवर्तमान विधायक प्रणव कुमार के मुंगेर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वे आज, 7 जून को पटना से बेगूसराय के रास्ते मुंगेर पहुंचेंगे।

स्वागत की तैयारियां उनके स्वागत के लिए जिला भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। भाजपा जिला महामंत्री अंबरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें करीब 200 से अधिक चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बालमोहन तांती उपस्थित रहेंगे। पूरे आयोजन की देखरेख मुख्य रूप से शंभु शरण राय, आनंद प्रकाश सिन्हा, ...