भागलपुर, नवम्बर 18 -- भागलपुर। बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भागलपुर (शहरी) के अंतर्गत मोजाहिदपुर सब-डिवीजन में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इस कारण 11 केवी मिरजानहाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार हुसैनबाद दुर्गा मंदिर से अलीगंज चौक (सेक्शन मिरजानहाट) तक कॉपर कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। वहीं 11 केवी शीतला स्थान फीडर में भी इसी अवधि के दौरान एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.