एटा, जुलाई 12 -- पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे शहर से लगी ग्राम पंचायत मानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री रमाकान्त उपाध्याय करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम, मिशन लाइफ एवं प्रदेश सरकार के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित होगा। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की है कि वह कार्यक्रम में सहभागिता कर अधिकाधिक पौधरोपण करें तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को...