जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर। मानगो की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता के सम्मान में शनिवार को विजयी जुलूस सह आभार यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल रहेंगे। यात्रा डिमना चौक स्थित सुमन होटल के सामने से शुरू होगी, जहां समर्थकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...