जौनपुर, जनवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। मां शीतला चौकियां का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव 23 जनवरी शुक्रवार से शुरू होगा। महोत्सव की सारी तैयारी गुरुवार को शाम तक पूरी कर ली गई है। मंदिर गर्भगृह और परिसर की साफ सफाई के साथ बेजोड़ सजावट की गई है। तीनों दिन आयोजित होने वाली भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। वाराणसी और कोलकाता से मंगाए गए रंग विरंगे फूलों से भी सजावट की गई है। लाल बाबू माली की देखरेख में 15 कारीगर सदावट का कार्य सम्पन्न किए। शृंगार महोत्सव के आयोजक शीतला चौकियां मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि सजावट के लिए वाराणसी और कोलकाता से गुलाब, गेंदा, कामिनी, मोंगरा, जाफरी, गुलदावली समेत अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूल मंगाए गए हैं। प्रतिदिन सजावट को नया रूप दिया जाएगा। भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.