गुमला, मार्च 18 -- गुमला प्रतिनिधि। वीमेंस कॉलेज गुमला में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गुमला नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्षा शकुंतला उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि फूल नहीं चिंगारी हैं हम, भारत की नारी हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गुमला की बेटियां भी शिक्षा,स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं। कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रसंजित मुखर्जी ने स्वागत भाषण में कहा कि यह संस्थान छात्राओं के प्रयास और उपलब्धियों से जिले में एक मिसाल बनेगा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.