गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय बंधन मैरिज हॉल में जल सहिया संघर्ष समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर राष्ट्र की प्रगति में सशक्त नारी का योगदान विषय पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी दिनेश कुमार यादव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पहले की तुलना में समाज में काफी सकारात्मक बदलाव आया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव की रचना पुरुष और महिला के रूप में की है, इसलिए दोनों को समान दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में आज भी महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.