हापुड़, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जरोठी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत ने महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें 26 जिलों की महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहबाद खंडपीठ लखनऊ बेंच की न्यायमूर्ति बबीता रानी रही। न्यायमूर्ति बबीता रानी को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कॉलेज के मैदान में पौधारोपण किया।ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वंदना और भारत माता के चित्र पर मालायर्पण करके किया गया। उन्होंने बताया कि महिला अधिवक्ताओं ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।न्यायमूर्ति बबीता रानी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अ...