चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 45 सेवानिवृत रेलकर्मियों को सोमवार को स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया होंगे। उनके अलावा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा, डीएफएम पी सिंह, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक एवं कल्याण विभाग, लेखा विभाग, सेटेलमेंट आदि विभागों के अधिकारी शामिल होकर सेवानिवृत कर्मियों को विदाई देंगे। इस अवसर पर कार्मिक अधिकारी की ओर से कर्मियों को उनके सेवानिवृति काल में रेलवे द्वारा दी जाने वाली राशि को किस प्रकार संचय कर अपने शेष जीवन काल को कुशलतापूर्वक व्यतीत करेंगे, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कर्मियों को सेटलमेंट और लेखा विभाग के द्वारा उनका सभी देय के साथ-साथ पास, पेंशन से जुड़े कागजात एवं रेलवे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.