जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर, संवाददाता। अलविदा जुमे का नमाज विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को पढ़ी जाएगी। अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शहर में शिया जामा मस्जिद का कसेरी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत किसी को भी नहीं है। ऐसे में सभी लोगों से अपील की गई है कि वह अलविदा जुमे की नमाज को मस्जिद के अंदर ही अदा करें। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित अधिकारी पुलिस बल के जामा मस्जिद के आसपास मौजूद रहेंगे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.