धनबाद, सितम्बर 23 -- बलियापुर। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती बलियापुर बीबीएम इंटर कॉलेज सहित पूरे राज्य में मनाई जा रही है। 23 सितंबर 1923 को बलियापुर के बड़ादहा में जन्मे बिनोद बाबू ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा दी, शिवाजी समाज बनाकर कुरीतियों पर प्रहार किया और कई शिक्षण संस्थान खोले। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि रोजगार संकट, भ्रष्टाचार और जातिप्रथा जैसे जिन मुद्दों के खिलाफ बिनोद बाबू आजीवन लड़े, वे सवाल आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलन को सामाजिक आधार देकर बिनोद बाबू ने किया नवनिर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...