मेरठ, मार्च 20 -- ईद-उल-फितर का त्योहार आज पुरखुलूस माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा। शहर की प्रमुख ईदगाहों के साथ ही करीब 500 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। दिल्ली रोड शाही ईदगाह में ईद की नमाज शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी अदा कराएंगे। यहां तकरीर कारी शफीकुर्रहमान कासमी करेंगे। लिसाड़ी ईदगाह में ईद की नमाज कारी अफ्फान कासमी अदा कराएंगे। ईदगाह फलावदा में शहर काजी मौलाना सलमान कासमी ईद की नमाज अदा कराएंगे। हजरत बाले मियां वक्फ मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने बताया कि ईदगाह में नमाज अदा करने आने वालों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।वर्जनशाही ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। नमाज के लिए समय से पहले पहुंचकर ईदगाह में जगह ले लें, जो रह जाएं, वह शहर की अन्य 550 मस्जिदों में नमाज अदा करें। सरकार की गाइड ला...