आज मनेगा श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, झूले में विराजेंगे लड्डू गोपाल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक झूले में विराजमान कर झुलाया जाएगा। भक्त श्रद्धा के साथ बाल गोपाल की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।हरिसभा चौक स्थित मुरली मनोहर राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। मंदिर के पुजारी अनुज झा ने बताया कि छठी महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और मिष्ठानों का भोग लगाया जाएगा। इसमें विशेष रूप से धनिया की पंजीरी, केला, करंजी, मखाने की खीर, साबूदाने की खीर, दूध, मक्खन, मिश्री और मलाई शामिल रहेगी। यह भी पढ़ें- Orai News: श्री कृष्ण मंदिर में होगा छठी उत्सव का आयोजन शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.