रामगढ़, मई 11 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बढ़ती हुई महंगाई, पुलिसिया दमन और केंद्र की नीतियों के विरोध में बरका-सयाल में संयुक्त श्रम संगठन के सिपाही विरोध में उतर गए हैं। उरीमारी के यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें केंद्र की नीतियों कक पुरजोर विरोध किया गया। कहा गया कि नोयडा, ग्रेटर नोयडा, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में पुलिसिया दमन किया गया। मुकदमा दर्ज किया गया, गिरफ्तारी हुई। चार श्रम कोड लागू किया गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर मंगलवार को सभी यूनिट में मांग दिवस मनाया जाएगा। इसमें हर परियोजना में धरना-प्रदर्शन और विरोध किया जाएगा। इसमें भुरकुंडा, सयाल, उरीमारी, सौंदा डी परियोजना तथा बरका-सयाल जीएम कार्यालय में राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज करगली गेट पर यूनियन मजदूरों का जुट...