कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित प्राचीन जीतशाह शिवमंदिर परिसर में नव प्राण प्रतिष्ठित श्री जानकी रमण सरकार मंदिर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि आयोजन को भव्य व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सोहर व भजन प्रस्तुत किए जाएंगे और दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...