भागलपुर, मार्च 12 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ऋषभनाथ भगवान का जन्म कल्याणक और तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार को कोतवाली चौक स्थित जैन मंदिर में मनाया जायेगा। अध्यक्ष विजय जैन व महामंत्री पदम जैन ने संयुक्त रूप से बताया के भगवान ऋषभदेव(आदिनाथ) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर और प्रवर्तक हैं। वहीं कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर सिद्ध क्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने बताया भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक केवल जैन धर्म अनुयायियों के लिये नहीं बल्कि अखिल विश्व के लिये कल्याणकारी व सर्वमंगल का विषय है। सिद्ध क्षेत्र कमेटी सदस्य सुमित जैन ने बताया कि भगवान का जन्म कल्याणक और तप कल्याणक महोत्सव श्री चंपापुर सिद्ध क्षेत्र सहित भागलपुर के जिनालयों एवं देश-विदेश के सभी जैन मंदिरों में बड़े ही धूमधाम से व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। मंत्री अशोक पाटनी एवं श्री प्रकाश बड़ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.