जमुई, अप्रैल 9 -- झाझा । निज संवाददाता होम्योपैथी के जनक डॉ.हैनिमैन के सम्मान में उनकी जयंती के दिन को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाए जाने की चली आ रही परिपाटी का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को झाझा स्थित गायत्री होम्यो हॉल में जयंती का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए डॉ.श्यामसुंदर दीनबंधु ने बताया कि उक्त महापुरुष की 271 वीं जयंती के विशिष्ट मौके के मद्देनजर झाझा के लब्ध प्रतिशत लोगों की प्रेरणा से शुक्रवार को उनकी क्लिनिक में आम लोगों के लिए समस्त सेवाएं नि:शुल्क रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...