भागलपुर, जनवरी 14 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। इस अवसर पर स्नान-दान के साथ तिल की खिचड़ी, दही-चूड़ा और तिलकुट खाने की परंपरा निभाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण को देवताओं का दिन तथा दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है। खगोलशास्त्रीय दृष्टि से इस दिन सूर्य अपनी कक्षा में परिवर्तन कर दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे दिन बड़े और रात छोटी होने लगती है। उन्होंने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति का पुण्यकाल दोपहर 12:01...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.