बागपत, अप्रैल 6 -- आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि कार्यालय पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस को हम सब मिलकर एक पर्व की तरह मनाएंगे। सुबह के 11 बजे ध्वजारोहण के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...