बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- सिकंदराबाद। नगर के पत्थरवाड़ा स्थित मंदिर श्री कालिया वाला में रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें हवन-पूजन और कवि सम्मेलन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित एवं स्थानीय कवि-शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। प्रमुख कवियों में डॉ. हरित तौमर, प्रशांत सत्यम, डॉ. स्वदेश यादव, दिव्य हंस 'दीपक', शिव कुमार सजल, सुनीता सिंहल, मक़सूद जालिब और शकील सिकंदराबादी सहित अन्य रचनाकार शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- जिले में आज मनेगी भगवान परशुराम की जयंती, तैयारी यह भी पढ़ें- आज धूमधाम से मनाएंगे भगवान परशुराम क...