कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी को जनपद के सभी 3770 मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस 'बूथ डे' के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन निर्धारित समय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर प्रातः 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। बीएलओ के पास फॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.