फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद। गिरजाघरों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। इसके लिए गिरजाघरों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शहर के सभी गिरजाघरों में दोपहर बाद मसीह समाज के लोग एकजुट होंगे। इसके बाद प्रभु यीशु मसीह को याद करेंगे। बताया जाता है कि इस दिन को प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ा दिया गया था। इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...