लखीमपुरखीरी, मई 26 -- श्रीमती चन्द्रकला आश्रमएवं संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ के महंत ने बताया कि मलमास में सामान्यतः कोई प्रमुख पर्व-त्योहार नहीं पड़ता है किन्तु यदि जेठ माह में मलमास पड़ता है तो गंगा दशहरा का प्रसिद्ध पर्व इसी अवधि में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि निर्णय सिंधु एवं हेमाद्रि में वर्णित वाराहपुराण के अनुसार जेठ माह की दशमी तिथि मंगलवार और हस्त नक्षत्र में मां गंगा का स्वर्ग से अवतरण हुआ था। यह दशमी तिथि दस प्रकार के पापों का नाश करने वाली मानी गई है। महन्त प्रमोद जी महाराज ने कहा कि आज मंगलवार 26 मई को उदया तिथि की दशमी प्राप्त हो रही है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर शुभ संयोग, स्नान-दान का विशेष महत्व सुबह 6:55 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा जो बुधवार 27 मई की सुबह 7:45 बजे...