झांसी, अगस्त 14 -- झांसी। जश्न-ए-आजादी की 80वीं सालगिरह शनिवार को उल्लास से मनाई जाएगी। आन-बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। फिर राष्ट्रीय गान होगा। गांवों से शहर और अर्श से फर्श तक वंदेमातरम्, भारत माता के जयकारे गूजेंगे। स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर रानी का शहर झांसी शुक्रवार दिन भर तैयारियों में डूबा रहा। देर शाम तक फाइनल टच दिया गया। शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज, सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर, यूनीवर्सिटी, होटल, माल्स, महाविद्यालय, सरकारी कार्यालयों, रेलवे, थाने, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन सहित हर तरफ स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां तेज रहीं। देर शाम तक इन्हें अंतिम रूप दिया गया। रात गहरी होते ही रानी का शहर झांसी रंग-बिरंगी तिरंगानुमा रोशनी में दमक उठा। देश भक्ति तराने बजने लगे। सांस्कृतिक-रंगारंग कार्यक्रमों के लिए शिक्षा क...