जामताड़ा, मार्च 20 -- आज मनाई जाएगी ईद शहर से गांव तक तैयारी पूरी, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था जामताड़ा, प्रतिनिधि।शुक्रवार की रात चांद के दीदार के साथ ही त्यौहार की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। चांद रात की इस रौनक ने पूरे जामताड़ा में एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। हर तरफ रोशनी से सजी दुकान खरीदारी में व्यस्त लोग और हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशी झलक रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी में त्यौहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। जामताड़ा के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी पसंद की चीज खरीदने के लिए उत्साहित नजर आया। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही।ईद के त्यौहार कि शान सेवई और लच्छा खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुभाष चौक स्थित दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रही। द...