आज मध्य रात तक दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण हो जाएगा पूरा
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर बनाए जा रहे दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण सोमवार की देर रात तक पूरा हो जाएगा। अभी लोहे का प्लेट बिछाया जा रहा है। मौसम साफ रहा तो सारे प्लेट को नट बोल्ट से कस दिया जाएगा। इसके बाद रैंप का निर्माण किया जाएगा। रैंप पोर्टेबल बनाया जायेगा। ताकि जरूरत पड़ने पर इसे उठाया जा सके। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बनाया जा रहे ब्रिज के फ्रेम पर लोहे का प्लेट रविवार रात से ही रखा जा रहा था। प्लेट रखने के बाद सभी को फ्रेम से नट बोल्ट के सहारे कसने के पीछे वजह यह है कि इससे ब्रिज की मजबूती बनी रहती है और सेतु सड़क पर लोहे के प्लेट का भार कम हो जाता है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे बेली ब्रिज के निर्माण होने के बाद तीसरे बेली ब्रिज के निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.