आज मढ़ौरा आएंगे सवर्ण आयोग के अध्यक्ष
छपरा, जून 10 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह गुरुवार को मढ़ौरा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह करीब 9:30 बजे मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में नगरा के कादीपुर पहुंचेंगे, जहां स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा की एक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे वे मढ़ौरा के रामपुर खोरम स्थित मध्य विद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित एक बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह छपरा सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.