वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। तेज हवा और हल्की बारिश के कारण रविवार को भी मौसम बदला रहा। सुबह कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। दिन में कड़ी धूप नहीं थी और बादल छाए रहे। शाम सात बजे के आसपास मौसम फिर बदला। हल्के बादलों से बारिश की संभावना दिखी। हालांकि कुछ देर बाद मौसम सामान्य हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। हालांकि 40-50 किलोमीटर प्रति...